अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आपके पास सवाल हैं
हमारे पास जवाब हैं

प्रोफ़ाइल और मैच

मुझे Tinder पर कौनसी फ़ोटो इस्तेमाल करनी चाहिए?

जो आपके असली व्यक्तित्व को दिखाती हो। ऐसी कोई ग्रुप फ़ोटो न लगाएँ जिसमें हमें अंदाज़ा लगाना पड़े, न ही कोई सनग्लास लगा रखे हों जो आपका आधा चेहरा छिपाए और न ही 2019 की कोई धुँधली कैंडिड फ़ोटो। आपका चेहरा कैमरे की तरफ़ होना चाहिए और उस पर फ़ोकस होना चाहिए, और अगर आपका मुस्कुराता चेहरा हो — तो और भी बढ़िया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इससे कितना फ़र्क पड़ता है।

मुझे अपने बायो में क्या डालना चाहिए?

जो भी आपको सही लगे। आपको जिन चीज़ों में दिलचस्पी है उनकी सूची, आप क्या ढूँढ रहे हैं या कुछ ऐसी बात जिसे सिर्फ़ सही व्यक्ति ही समझ पाए। हल्का-फुल्का मज़ाक करें या गहरी बातें करें — दोनों ही तरीके काम करते हैं। बस अपने मन की बात लिखें। क्या नहीं लिखना है, यह जानने के लिए हमारे कम्युनिटी दिशानिर्देश देखें।

किसी को अनमैच कैसे करें?

सुरक्षा टूलकिट खोलने या अनमैच करने के लिए, उनकी प्रोफ़ाइल या चैट पर नीली शील्ड पर टैप करें। हो गया। कुछ समझाने की ज़रूरत नहीं, न ही किसी नाराज़गी की ज़रूरत है।

Tinder मैच कैसे काम करते हैं?

जब दो लोग एक-दूसरे को दाएँ स्वाइप करते हैं, तो मैच हो जाता है। बस इतना ही।
उसके बाद क्या होता है वह आपकी मर्ज़ी है।

जब Tinder कहता है कि मुझसे एक मैच मिस हो गया, तो उसका क्या मतलब होता है?

इसका मतलब है कि किसी ने आपको लाइक किया था और पता चलने से पहले ही आपने बाएँ स्वाइप कर दिया। ऐसा होता है।
अगर आपके पास Tinder प्लस है, तो रीवाइंड करके उन्हें फिर से देख सकते हैं।

Tinder कैसे काम करता है

क्या Tinder मुफ़्त है?

हाँ। इसे App Store या Google Play पर मुफ़्त डाउनलोड करें या tinder.com पर इस्तेमाल करें। बुनियादी चीज़ें (प्रोफ़ाइल बनाना, लोगों को लाइक करना, मैच करना) पूरी तरह मुफ़्त हैं। अगर आपको ज़्यादा सुविधाएँ चाहिए, तो हमारे प्रीमियम टियर्स भी हैं।

Tinder कैसे काम करता है?

अपनी प्राथमिकताएँ (लिंग, दूरी, यौन-उन्मुखता) सेट करें और Tinder लोकेशन पर आधारित तकनीक का इस्तेमाल करके आस-पास ऐसे लोगों को दिखाता है जो उनसे मेल खाते हैं। लाइक करने के लिए दाएँ स्वाइप करें, पास करने के लिए बाएँ स्वाइप करें। किसी ऐसे व्यक्ति से मैच करें जो आपको लाइक करता हो और बात करना शुरू करें।

क्या Tinder प्रोफ़ाइलें असली होती हैं?

हम इसे गंभीरता से लेते हैं। फ़ोटो वेरिफ़िकेशन से पुष्टि होती है कि सदस्य अपनी फ़ोटो जैसे दिखते हैं। वेरिफ़ाइड प्रोफ़ाइल पर नीला चेकमार्क मिलता है। हम वेरिफ़िकेशन करने का सुझाव देते हैं। यह आपकी प्रोफ़ाइल पर अच्छा दिखता है और समुदाय को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

क्या लैपटॉप पर Tinder का इस्तेमाल किया जा सकता है?

हाँ। डेस्कटॉप पर इस्तेमाल करने के लिए tinder.com पर जाएँ और लॉग इन करें। ज़्यादातर सुविधाएँ वहाँ उपलब्ध हैं।

क्या Tinder मेरे देश में उपलब्ध है?

Tinder दुनिया भर के 190+ देशों में उपलब्ध है। अगर आपके पास App Store या Google Play Store का ऐक्सेस है, तो आप Tinder डाउनलोड करके कहीं भी लोगों से मिलना शुरू कर सकते हैं। पासपोर्ट फ़ीचर की मदद से, किसी भी लोकेशन पर पहुँचने से पहले ही वहाँ मैच किया जा सकता है। तो चाहे आप यात्रा कर रहे हों या सिर्फ़ एक्सप्लोर करने का मन हो, सब कवर किया जाता है।

क्या Tinder सुरक्षित है?

Tinder सुरक्षा को गंभीरता से लेता है। फ़ोटो वेरिफ़िकेशन से पुष्टि होती है कि सदस्य अपनी फ़ोटो जैसे दिखते हैं — वेरिफ़ाइड प्रोफ़ाइलों पर नीला चेकमार्क मिलता है। सुरक्षा टूलकिट हर मैच और बातचीत में उपलब्ध होती है, जिससे आप किसी भी समय ब्लॉक, रिपोर्ट और अनमैच करने की सुविधा को ऐक्सेस कर सकते हैं। 'डेट की जानकारी शेयर करें' की मदद से, आप अपनी डेट पर जाने से पहले उसकी जानकारी और लोकेशन किसी ऐसे व्यक्ति को भेज सकते हैं जिस पर आप भरोसा करते हैं। आईडी वेरिफ़िकेशन से इस बात का भरोसा और बढ़ जाता है कि जिस व्यक्ति से बात हो रही है, वह वही है जो होने का दावा करता है। और अगर कभी कुछ गड़बड़ लगे, तो सहायता बस एक टैप की दूरी पर होती है। ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारे सुरक्षा सलाह पेज पर जाएँ।

मैं अपना Tinder अकाउंट कैसे डिलीट करूँ?

Tinder अकाउंट को ऐप की सेटिंग में जाकर कभी भी डिलीट किया जा सकता है। सेटिंग में जाएँ, सबसे नीचे तक स्क्रोल करें और "अकाउंट डिलीट करें" को चुनें। ध्यान रखें कि अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट होता है: आपके मैच, मैसेज और प्रोफ़ाइल को हटा दिए जाएगा। अगर आपको बस थोड़ा ब्रेक लेना है, तो कुछ भी खोए बिना अपनी प्रोफ़ाइल छिपा सकते हैं। चरण-दर-चरण मदद पाने के लिए, हमारे सपोर्ट पेज पर जाएँ।

फ़ीचर्स और सब्सक्रिप्शन

Tinder प्लस / गोल्ड / Platinum क्या है?

Tinder इस आधार पर सब्सक्रिप्शन के तीन टियर ऑफ़र करता है कि आप कितनी सुविधाओं को अनलॉक करना चाहते हैं। Tinder प्लस में, आपको असीमित लाइक्स, असीमित रीवाइंड्स, पासपोर्ट, विज्ञापन न देखने और इन्कॉग्निटो मोड जैसी सुविधाएँ मिलती हैं। Tinder गोल्ड में, प्लस में मौजूद सभी सुविधाओं के साथ-साथ 'देखें कि आपको पहले से कौन लाइक करता है', टॉप पिक्स, साप्ताहिक सुपर लाइक्स और मासिक बूस्ट जैसी सुविधाएँ भी शामिल होती हैं।
Tinder Platinum में, गोल्ड की सभी सुविधाएँ शामिल होती हैं। साथ ही, मैच होने से पहले मैसेज भेजने की सुविधा, सबसे पहला लाइक, और आपके भेजे गए लाइक्स को देखने की सुविधा भी शामिल होती है। सभी सब्सक्रिप्शन मासिक आधार पर उपलब्ध होते हैं और इन्हें अपने ऐप की सेटिंग में जाकर मैनेज किया जा सकता है। हमारे सब्सक्रिप्शन पेज पर पूरा विवरण देखें।

बूस्ट कैसे काम करता है?

बूस्ट आपको आपके इलाके की प्रोफ़ाइलों में 30 मिनट के लिए सबसे ऊपर पर दिखाता है, जिससे आपको 10 गुना तक ज़्यादा विज़िबिलिटी मिलती है। जब इसका इस्तेमाल करने का मन हो, तो बिजली के बैंगनी निशान को ढूँढें।

Tinder गोल्ड के साथ क्या मिलता है?

देखें कि कौन आपको लाइक करता है, रीवाइंड करें, पासपोर्ट, साप्ताहिक सुपर लाइक्स, 1 मासिक बूस्ट और बिना विज्ञापन वाला अनुभव। वह सब कुछ जो आपको अपने मैच पर नियंत्रण रखने के लिए चाहिए।

Tinder पर सुपर लाइक्स कहाँ मिलते हैं?

प्रोफ़ाइल पर नीला स्टार ढूँढें। यह सुपर लाइक है। बिना अनुमान लगाए देखना चाहते हैं कि किस-किसने आपको सुपर लाइक किया है? गोल्ड इसी के लिए काम आता है।

Tinder की कौन-सी सदस्यता सर्वश्रेष्ठ है?

यह इस पर निर्भर करता है कि आप क्या ढूँढ रहे हैं! प्लस आपको आज़ादी देता है: असीमित लाइक्स, रीवाइंड, पासपोर्ट, कोई विज्ञापन नहीं। गोल्ड उन लोगों को देखने की सुविधा देता है जो पहले से आपको लाइक कर चुके हैं। Platinum में, आप सबसे पहले लाइक की सुविधा की मदद से सबसे आगे दिखाई देते हैं और मैच होने से पहले मैसेज कर सकते हैं। जहाँ हैं, वहीं से शुरू करें और आगे बढ़ते जाएँ।

मुझे सुपर लाइक किसने भेजा?

अगर पुराने तरीके से पता करना है, तो स्वाइप करते रहें और नीला स्टार ढूँढें। अगर सीधे जानना चाहते हैं, तो गोल्ड में वे सभी लोग दिखाई देते हैं जिन्होंने लाइक किया है,
जिसमें सुपर लाइक्स भी शामिल हैं।

डेटिंग और रिश्ते

क्या Tinder मेरी शादी प्रायोजित करेगा?

हम पहले भी जश्न मनाते आए हैं और हमेशा उसके लिए तैयार रहते हैं।
tinderstories@gotinder.com पर ईमेल करें। हमें अपनी कहानी बताएँ और अजनबी न बने रहें।

क्या आपको Tinder पर कोई डेट मिली?

55 अरब मैचों ने हाँ कहा है। हमने ऐसे फ़ीचर्स बनाए हैं जो आपको अलग दिखाने और कनेक्ट करने में मदद करते हैं। बाकी जैसा आपको ठीक लगे।

क्या आप Tinder पर प्यार खोज सकते हैं?

यहाँ कुछ भी हो सकता है। हमारे पास इसे साबित करने के लिए कई सबूत हैं।

क्या आपको कुछ और पूछना है? हम यहीं हैं

शुरू करने के लिए तैयार हैं?

Tinder डाउनलोड करें

शुरू करने के लिए तैयार हैं?

Tinder डाउनलोड करें